
एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं के लिए खास घोषणा की है। मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गयी है। इस बार भी प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क बस यात्रा करने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराएगा। सरकार ने दिए अधिकारियो को निर्देश जारी कर दिए हैं।

