03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अगले 24 घंटे के भीतर बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश, येलो अलर्ट जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के गठजोड़ ने मैदान से लेकर पहाड़ तक के मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में बारिश संग ओलावृष्टि हुई, जबकि राजधानी दून में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को देर शाम राजधानी दून में तेज हवाओं के साथ ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन बारिश का यह दौर ज्यादा देर तक नहीं चला और थोड़ी देर बाद ही बारिश थम गई।

वहीं, तेज हवाओं से कुछ इलाकों में जंफर उड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, लेकिन थोड़ी देर बाद कर्मियों ने आपूर्ति बहाल कर दी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

  • छह व सात मई को फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना
बारिश से जहां मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं गर्मी से राहत मिली है। सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे। मौसम के बदले मिजाज के चलते छह व सात मई को फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना है। बताया कि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे।
  • तापमान
अधिकतम तापमान – 36 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री
सूर्योदय-5.32 बजे
सूर्यास्त- 6.57 बजे

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img