03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी कराने वाली 46 जिप्सी बैन, ओवर स्पीड के कारण लिया एक्शन

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों को सफारी पर ले जाने वाली 46 जिप्सियों को कॉर्बेट प्रशासन ने तेज गति से वाहन चलाने पर प्रतिबंधित कर दिया है. पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पार्क में जाने से इन वाहनों को रोका गया है. इनकी स्पीड जीपीएस से ट्रैक की गई थी.

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष लाखों की तादाद में देश-विदेश से पर्यटक जैव विविधता और वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचते हैं. कॉर्बेट प्रशासन पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी हमेशा मुस्तैद रहने का दावा करता है. कॉर्बेट पार्क के अलग-अलग जोन में पर्यटकों को सफारी पर ले जाने वाली 350 से ज्यादा जिप्सियों पर भी कॉर्बेट प्रशासन की निगरानी रहती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कुछ समय पूर्व पार्क प्रशासन ने इन जिप्सियों पर जीपीएस लगाये थे. जिससे जिप्सी चालक सफारी के दौरान जंगल में ओवर स्पीडिंग न करें और जंगलों के नियमों का पालन करं. जीपीएस के जरिए पार्क प्रशासन लगातार इन जिप्सी चालकों पर नजर रख रहा था. कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने नोटिस किया कि कई जिप्सी चालक स्पीड नियंत्रण के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में ओवर स्पीड चलने वाली 46 जिप्सियों को 7 से 15 दिनों के लिए पार्क में जाने से बैन कर दिया गया है.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि हमारे द्वारा सभी जिप्सियों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है. इससे हमारे द्वारा इन जिप्सियों पर लगातार नजर रखी जाती है. उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के चलते पार्क के अंदर 20 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड को निर्धारित किया गया है. लेकिन 46 से ज्यादा जिप्सी चालकों ने इस सीमा को पार किया. इसको लेकर इन जिप्सी चालकों को कॉर्बेट पार्क में सफारी पर जाने से 7 से 15 दिनों के लिए बैन किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी. अगर जिप्सी चालक नहीं माने तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img