Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडब्याज न मिलने पर सूदखोर ने छीनी कार, मुकदमा दर्ज

ब्याज न मिलने पर सूदखोर ने छीनी कार, मुकदमा दर्ज

एफएनएन,रुद्रपुर : 2 माह का ब्याज न मिलने पर सूदखोर ने एक युवक की कार छीन ली जब उसने अपनी कार वापस मांगी तो वह धमकी पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। दर्ज रिपोर्ट में पहाड़गंज निवासी अयूब अंसारी ने बताया कि उसने आईडिया कॉलोनी बगवाड़ा निवासी हैप्पी से लगभग ₹200000 ब्याज पर लिए थे जिसकी ब्याज 5% प्रतिमाह थी। अयूब का आरोप है कि आरोपी ने उससे जबरन ब्लैंक चेक रखवा लिए थे जब वह 2 माह की ब्याज नहीं दे पाया तो आरोपी ने उसकी कार संख्या यूके 06 एजे 7644 जबरन छीन ली और उसे धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments