03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस रुड़की नारसन में पुलिस चेक पोस्ट से टकराकर पलटी, होमगार्ड समेत 6 यात्री घायल

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट वॉल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी के चेक पोस्ट से टकराते हुए पलट गई है. हादसा होने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में चौकी पर तैनात एक होमगार्ड समेत 6 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया है.

नारसन बॉर्डर के पास पलटी वॉल्वो बस: मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब चार बजे दिल्ली की ओर से हरिद्वार की तरफ जा रही एक प्राइवेट वोल्वो बस जैसी ही नारसन बॉर्डर के पास पहुंची, तभी बस नारसन पुलिस चौकी चेक पोस्ट से टक्करा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस और चौकी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चौकी पर तैनात नरेश नामक होमगार्ड भी मलबे के अंदर दब गया और 5 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राहगीरों ने घायलों को निकाला बाहर: घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहगीरों की मदद से बस की छत पर लगे वेंटिलेशन और टूटे हुए शीशों के रास्ते से यात्रियों को बाहर निकाला. वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंगलौर कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया. हादसे के दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया.

बस चालक मौके से हुआ फरार: मंगलौर कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस चौकी से टकराते हुए हाईवे पर पलट गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन की मदद से साइड में कराया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन बस चालक मौके से फरार हो गया है. बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img