03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बस की गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, बस चालक की मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुंनावाला, भानियावाला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सामने चल रहे एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस में फंसे हुए चालक को एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकला गया। इसके बाद बस के चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में परिचालक घायल हुआ है।

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब एक बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप बस सामने चल रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जा टकराई। जिससे चालक की मौत हो गई। घायल परिचालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि सभी बस यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला थाना मोदी नगर गाजियाबाद और घायल परिचालक का नाम दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ उतर प्रदेश बताया गया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img