03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत विकास परिषद की रुद्रपुर शाखा के विष्णु सक्सेना अध्यक्ष, ईश्पुजानी कोषाध्यक्ष बने

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा का विष्णु सक्सेना को अध्यक्ष और ईश्पुजानी को कोषाध्यक्ष के साथ ही कीर्ति निधि शर्मा को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी गठन हेतु चुनाव प्रतिक्रिया के तहत निवर्तमान शाखा अध्यक्ष दीपक अरोरा, सचिव अमित गंभीर ने मुख्य चुनाव अधिकारी पाला मेहता एवं रीजनल संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोरा का स्वागत करते हुए सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन किया ।

चुनाव अधिकारी ने कोषाध्यक्ष पद हेतु नाम का प्रस्ताव मांगा, जिसमें सर्वसम्मति से पूरे सदन ने केवल कृष्ण ईश्पुजानी के प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन किया। इसके बाद सचिव पद हेतु पूरे सदन ने कीर्ति निधि शर्मा के प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन किया। अंत में अध्यक्ष पद हेतु पूरे सदन ने विष्णु सक्सेना के प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन किया।

नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विष्णु सक्सेना , सचिव कीर्ति निधि शर्मा,कोषाध्यक्ष केवल कृष्ण ईश्पुजानी ने निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी हम को सौंपी गई है उसे भारत विकास परिषद शाखा रुद्रपुर के सभी सदस्यों के सहयोग से निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। यह भी विश्वास दिलाया कि पूरे वर्ष भर सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के साथ पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में एनके मेहता, विजय भूषण गर्ग, हरनाम चौधरी, दिवाकर पांडे ,सुरेंद्र मिड्ढा ,संजय ठुकराल, राजेंद्र सहाय ,कैलाश अग्रवाल, डॉक्टर ओपी महाजन, विपिन लूथरा, पंकज बांगा , राहुल सिंघल, संजय सिंघल, अजय बंसल, राकेश बंसल, गौरव सिंघल, प्रमोद मित्तल, राजेश जैन, संजीव अरोरा, विपिन गुलाटी, रोहित सलूजा, महेंद्र गोयल, हरीश ईश्पुजानी, सोनू अनेजा, सुरेश बब्बर, अमित अरोरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img