Thursday, February 26, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगांव के ही लोगों ने किया नाबालिग लड़की का अपहरण, मांगी दो...

गांव के ही लोगों ने किया नाबालिग लड़की का अपहरण, मांगी दो लाख की रंगदारी; पुलिस के हाथ-पैर फूले

एफएनएन, काशीपुर : कोतवाली थाना के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गांव के ही लोगों द्वारा नाबालिग का अपहरण करके परिजनों से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा करने और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुत्री और पुत्र को घर पर ही छोड़ कर गए थे दोनों

कुंडेश्वरी पुलिस को दी तहरीर में जगतपुर निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि 31 मई को वह पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए बाजार गए थे। वह अपनी पुत्री और पुत्र को घर पर ही छोड़ कर गए थे। दवा लेकर जब वह वापस आये तो उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। घर के मेन गेट का कांच टूटा हुआ था।

बेटे ने बताया कि गांव के ही अजीत सिंह उर्फ अज्जू पुत्र परमजीत, रवि पुत्र सतनाम, कर्मजीत सिंह पुत्र मंगत सिंह उसकी बहन को साथ ले गए हैं। आरोप है कि आरोपित उसकी पुत्री के साथ ही घर में रखे पांच तोले के सोने के गहने भी ले गए। आरोप है उसने इस बारे में राजकौर से पूछा तो उन्होंने किशोरी को वापस देने के लिए दो लाख रुपये की मांग की।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

राजकौर उसकी पुत्री को गायब करने वाले आरोपितों की मौसी है। पूर्व में भी आरोपितों ने पुत्री को गायब किया था। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। मामले में शामिल सभी आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments