03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, दो दोस्त लगातार कर रहे थे ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी: मुखानी थाना निवासी एक किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पूरे मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति भारतीय सेवा में है. मेरी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है. करीब डेढ़ साल पहले लालडांठ निवासी युवक ने उससे दोस्ती की. जब वह घर पर नहीं थी तो युवक उनके घर आ गया और उसकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए. उसकी अश्लील फोटो वीडियो भी बना ली.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महिला का आरोप है कि तब से युवक उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बना रहा है. बेटी की तबीयत खराब होने पर जब महिला ने बेटी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी. बेटी ने बताया कि आरोपी युवक के साथ-साथ उसका दोस्त भी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. यहां तक कि दोनों मिलकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके साथ मारपीट भी करते हैं. कई बार दूसरे युवक ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की. दोनों ने उसको प्रताड़ित किया और उसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता ने जब अपने साथ घटी घटना अपनी मां को बताई तो इसके बाद मां ने पूरे मामले में मुखानी पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. दोनों अभी फरार चल रहे हैं. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- रिटायर्ड इंजीनियर गिरीश खंडूड़ी बेजान लड़कड़ियों में फूंक रहे जान, युवाओं को रोजगार मुहैया कराना मकसद

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img