Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीवैरिएंट ओमिक्रोन : लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, महाराष्ट्र में सबसे...

वैरिएंट ओमिक्रोन : लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस, जानें देशभर में कितने

एफएनएन, दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। यहां मंगलवार को दस नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। ये नए मामले पुणे में दर्ज किए गए हैं। यहां के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर करीब 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें से दस लोगों में ओमिक्रोन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम के भी एक युवक में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

यह युवक जर्मनी से दुबई होकर सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में युवक नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मिला है। बता दें कि जर्मनी उन उच्च जोखिम वाले देशों में शामिल है जहां पर नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मरीज सामने आ रहे हैं। युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे दिल्ली के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह शाम को जबरन दिल्ली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में स्पेशल रूम लेकर भर्ती हो गया, जहां से वह चुपचाप निकल गया और गुरुग्राम के एक नामी अस्पताल में भर्ती हो गया। इस बात की जानकारी लगने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम युवक को यहां से दिल्ली ले गई।

बता दें कि देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 30 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को मुंबई में ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान में नौ, दिल्ली में एक, गुजरात में एक और कर्नाटक में दो मामले सामने चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments