03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाराणसी में अनोखा मामला: निगेटिव महिला ने कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया, विशेषज्ञ डॉक्टर्स हैरान

एफएनएन, वाराणसी :  देश की सांस्कृति राजधानी वाराणसी में बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक निगेटिव महिला ने कोरोना पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया है। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कोरोना निगेटिव महिला के एक पॉजिटिव बच्ची के जन्म देने के बाद डॉक्टर्स बेहद हैरान हैं।

वाराणसी में जहां विश्व को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त करने के लिए यज्ञ चल रहा है, वहीं यहां पर एक महिला ने 25 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित बच्ची को जन्म दिया। इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराने से पहले 23 मई को इसकी कोरोना की जांच की गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसको भर्ती किया गया था। जहां पर इसने 25 मई को एक पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के साथ मां अभी स्वस्थ हैं। बच्ची के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद यहां के डॉक्टर्स बेहद हैरान हैं।

वाराणसी में देश का ऐसा पहला मामला सामने आया है, जो कि विज्ञान जगत को भी चौंका रहा है। देश में हजारों जगह पर कोरोना पाजिटिव महिला के बच्चे को जन्म देने के मामले आए हैं। इनमें से सभी बच्चे निगेटिव हैं, जबकि वाराणसी में तो बेहद ही अनोखा मामला सामने आने के बाद से अब चिकित्सक भी कई जगह से राय ले रहे हैं।

वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में 25 मई को कोरोना निगेटिव महिला ने पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया है। इस महिला की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है जबकि जन्म लेने वाली बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अस्पताल में मां तथा बच्ची को अलग-अलग रखा गया है। महिला के 25 को पॉजिटिव बच्ची के जन्म देने के बाद से यहां मेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों ने बेहद हैरानी जताई है। कोराना वायरस संक्रमण से जुड़ा यह शायद विश्व का पहला मामला होगा। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल मां तथा बच्ची दोनों ही स्वस्थ है। दोनों को अलग वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभतम मामले की दोबारा जांच भी कराई जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img