03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनगर वार्ड नंबर 9 में वेक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनगर वार्ड नंबर 9 में वेक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। तनेजा ने कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए, तभी हमारे देश से कोरोना को भगाया जा सकता है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन किया कि जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लगवाई है वह अपनी पहली डोज़ जरूर लगवा लें और जिन लोगों की दूसरी डोज़ का समय हो गया है वह भी अपनी वैक्सीन जरूर लगवा लें। तनेजा ने कहा कि स्वास्थ विभाग की टीम भी पूरी मेहनत और लगन के साथ इस कार्य को करने में लगी हुई है। उन्होंने पूरी स्वास्थ्य विभाग टीम का भी धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद मोहन भारद्वाज, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री रंजीत सिंह राणा, उमा सरकार, बेबी सिकदर, वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, मिथलेश गंगवार, उर्वशी बढ़ाई, सरिता राय, रेखा आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img