03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्वीटर ने किया हरीश रावत का एकाउंट ब्‍लाक, हरदा ने लगाया ये आरोप

Spread the love

एफएनएन, हल्‍द्वानी : उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब ट्विटर इंडिया ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव हरीश राव का ट्वीटर अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया है। इसकी सूचना खुद हरीश रावत ने पोसबुक पोस्‍ट लिखकर दी है। उन्‍होंने लिखा है कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत मैं भी राहुल हूं… को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था, ट्विटर इंडिया ने मेरा अकाउंट ब्लॉक कर दिया है, इस शर्त के साथ कि आप मैं भी राहुल वाले ट्वीट को डिलीट करें और फिर आपका अकाउंट एक्टिव किया जाएगा। बता दे कि कुछ दिनों पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल का भी ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड कर दिया गया था, वहीं अब हरदा का अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया गया है। फेसबुक पोस्‍ट लिखते हुए हरदा ने लिखा है कि बीते दिनों राहुल गांधी एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गये थे, उनका दु:ख बांटने गये और यह सत्ता पक्ष के लोगों नहीं भाया। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल गांधी द्वारा परिवार का जिक्र करते हुये ट्विटर में एक ट्वीट किया गया। उस ट्वीट के समर्थन में जनता ने अपना रोष व्यक्त किया, अपनी आवाज उठाई। कुछ लोगों ने ऑनलाइन आवाज उठाई तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन और यह लोकतंत्र में सबका अधिकार है।

उन्‍होंने आगे लिखा कि अभी तीन दिन बाद 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है? पत्रकार बंधुओं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वो हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इस बात को प्रमुखता से उठाएं, क्या लोकतंत्र में किसी पीड़ित से मिलना, उसकी आवाज बनना पाप है? ट्विटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी/स्वतंत्रता, उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है? क्या भाजपा, राहुल जी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है?

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img