Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: कर्मकार कल्याण बोर्ड फिर सुर्खियों में, अब भवन खाली करने का...

उत्तराखंड: कर्मकार कल्याण बोर्ड फिर सुर्खियों में, अब भवन खाली करने का नोटिस

  • पांच माह से नहीं दिया है भवन का तीन लाख रुपये किराया
  • इसी भवन में चल रहे ईएसआई अस्पताल पर भी साढ़े सात लाख बकाया

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड फिर से सुर्खियों में है। पांंच महीने से किराया नहीं मिलने पर इस संपत्ति की मालकिन रुद्र प्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने बोर्ड के चेयरमैन को भवन खाली कर देने का नोटिस भिजवा दिया है।

 कांग्रेस नेत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती राणा ने बताया कि कई बार तगादा करने के बाद भी बोर्ड ने पिछले पांच माह से भवन स्वामी को किराये का भुगतान नहीं किया है। यह राशि करीब तीन लाख रुपये है। इसके अलावा इसी भवन में स्थित ईएसआई अस्पताल पर भी किराये का साढ़े सात लाख रुपये का बकाया चल रहा है।  ईएसआई अस्पताल प्रबंधन ने तो बिजली के बिलों तक का भुगतान नहीं किया है। इन सबको देखते हुए भवन स्वामी कांग्रेस नेता एवं रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने बोर्ड को भवन खाली करने का नोटिस थमा दिया है। उधर, इस संबंध में काफी प्रयासों के बावजूद बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल से दूरभाष पर संपर्क नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments