03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भूकंप के झटकों से डोली उत्तरकाशी की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता, मोरी ब्लॉक रहा केंद्र

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था। बता दें वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक जनपद में 70 से अधिक भूकंप के झटके आ चुके हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भूकंप के पुष्टि की गई।

इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से धरती डोली है।   बीते 29 अगस्त को भी यहां 2.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। तब भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।

Hot this week

Rudrapur में महिला श्रमिकों से भरी मैजिक गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र...

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img