03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी : ड्रिलिंग में आ रही बाधा, टनल विशेषज्ञ ने बताया अब कब होगा ऑगर मशीन से काम शुरू, 9 से 12 मीटर की ही ड्रिलिंग शेष

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सिलक्यारा में ही मौजूद

एफएनएन, उत्तरकाशी : केंद्र सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सिलक्यारा में ही मौजूद है। वह अब तक दो बार सुरंग के अंदर जाकर ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू करने की कवायद का जायजा ले चुके हैं।

अब 9 से 12 मीटर की ही ड्रिलिंग शेष

सिलक्यारा टनल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टनल विशेषज्ञ कर्नल परिक्षित मेहरा ने बताया कि जल्द ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो शाम पांच बजे तक एस्केप टनल बनाने का काम पूरा हो जाएगा। अब 9 से 12 मीटर की ही ड्रिलिंग शेष है।

पीएम मोदी लगातार ले रहे अपडेट

उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पीएम मोदी लगातार अपडेट ले रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार उनसे संपर्क कर अपडेट ले रहे हैं। आज भी पीएम मोदी ने उनसे रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

सुरंग में एडवांस ड्रोन ने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस से दिखाई राह

बंगलूरू की स्क्वाड्रोन इंफ्रा के छह टनलिंग-माइनिंग विशेषज्ञ इंजीनियर की टीम ने सुरंग में पहुंचकर आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस से भीतर के हालात बताए, जिससे अभियान को अंजाम तक पहुंचाने में काफी मदद मिली। बीआरओ के डीडीजी ब्रिगेडियर विशाल वर्मा ने मलबे के भीतर ड्रिल में आ रही दुश्वारियों के बीच बंगलूरू की स्क्वाड्रोन इंफ्रा एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद ली।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img