Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तरकाशी : रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा का लेने पहुंचे सीएम धामी, सुरंग...

उत्तरकाशी : रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा का लेने पहुंचे सीएम धामी, सुरंग में ही गुजरेंगे मजदूरों के तीन दिन और

सीएम धामी बोले- मजदूरों को निकालने पर है पूरा ध्यान

एफएनएन, उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर ठीक है। मजदूरों से बात हुई है, वो ठीक है। बताया कि मजदूरों को भोजन पानी मिल रहा है।  हैदराबादा से कटर लाया जा रहा है साथ ही प्लाज्मा कटर मंगवाया गया है। सीएम ने कहा कि सारा ध्यान मजदूरों को निकलाने पर है। मशीन के टूटे हिस्से कल तक निकलेंगे। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है।

ऑगर मशीन के सामने अड़चन से रोका ऑपरेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिलक्यारा स्थित निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सिलक्यारा में आई बाधा के संबंध में जानकारी ली। सीएम ने उन्हें बताया कि इस्पात की बनी वस्तुओं के ऑगर मशीन के सामने आने से कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा।

किच्छा पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम का बड़ा विरोध

किच्छा पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम का बड़ा विरोध

रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्कयारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

अभी सुरंग में ही गुजारने पड़ेंगे मजदूरों को दो से तीन दिन

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भीतर टूटी मशीन की ब्लेड को काटकर बाहर निकालने का काम जारी है, जिसमें कल तक का समय लग सकता है। इसके बाद टनल में मशीन के बजाय केवल मैन्युअल काम होगा। जिसमें 24 घंटे तक का समय लगेगा। यानी अगले दो से तीन दिन मजदूरों को सुरंग के अंदर ही इंतजार करना होगा।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments