03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री योगी के राज में विकास की रफ्तार पर यूपी, आवास से लेकर रसोई गैस तक की योजनाओं की लें पूरी जानकारी

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से प्रदेश में 55 लाख ऐसे गरीब परिवार लखपति हो गए जिनके पास सिर ढंकने की जगह नहीं होती थी। आज उन्हें उपलब्ध कराए गए आवासों की कीमत कम से कम 10 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज आफ लिविंग के मानक लक्ष्यों के अनुरूप सबका जीवन सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से प्रदेश में 55 लाख ऐसे गरीब परिवार लखपति हो गए, जिनके पास सिर ढंकने की जगह नहीं होती थी। आज उन्हें उपलब्ध कराए गए आवासों की कीमत कम से कम 10 लाख रुपये है।

यूपी सीएम ने कहा कि ईज आफ लिविंग (जीवन सुगमता) के मानक लक्ष्यों के अनुरूप सबका जीवन सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। जीवन सुगमता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को सभी बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवासीय योजनाएं बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।

सीएम ने 116 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 175 करोड़ रुपये के 116 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे थे। सभी विकास कार्य गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से संबंधित हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों के बीच भूखंडों व फ्लैट्स की ई-लाटरी की प्रक्रिया भी संपन्न की।

इस अवसर पर उन्होंने छह आवंटियों को अपने हाथों से आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपा। साथ ही समारोह के मंच से जीडीए का मोबाइल एप (my gda) भी लांच किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में पौने तीन करोड़ परिवारों को शौचालय की भी सुविधा दी गई है।

बड़ी संख्या में लोगों को दी ये मुफ्त सेवाएं

बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पेंशन आदि से लाभान्वित किया गया है। यह सभी कदम ईज आफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त करने और नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के प्रयास हैं।

सीएम ने प्राधिकरणों को जीवन सुगमता लक्ष्य के अनुरूप कदम बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि लगातार प्रयास के शानदार परिणाम आते हैं।

आज अर्थव्यवस्था का समय

मुख्यमंत्री ने कहा, आज का समय अर्थव्यवस्था का है। देश-प्रदेश समृद्ध विरासत के साथ आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे तो प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी। इससे सभी बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी और खुशहाली आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में गांव स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होते थे, पर आज के दौर के अनुरूप स्कूल, बाजार, कनेक्टिविटी, रोजगार, परिवहन जैसी सुविधाएं शहरी जीवन में ही संभव हैं। कोई व्यक्ति यदि विकास प्राधिकरणों या आवास विकास परिषद से मकान खरीदता है तो उसे आवास, स्कूल, पार्क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, हेल्थ केयर आदि की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने सभी से अपील की कि वे सोच समझकर मकान खरीदें। सरकार के विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद या फिर सरकार से स्वीकृत योजनाओं में ही आवास खरीदना उचित रहेगा।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img