03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ की चोटियों पर हुआ हिमपात, निचले स्थानों पर हुई बारिश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच कुछ राहत मिली है। मौसम के करवट बदलने से प्रदेश में हिमपात और बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आई है। भीषण गर्मी के साथ ही मौसम के बदले मिजाज ने जंगलों की आग से भी फौरी राहत दी है। हालांकि, कहीं-कहीं अंधड़ से जरूर आफत रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इस दौरान मैदानी स्थानों पर तेज हवा चलने की आशंका है।

शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश में मौसम बदला और केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग समेत गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के साथ ही जंगलों में लगी आग भी बुझी है।चमोली जिले में बदरीनाथ व हेमकुंड की चोटियों पर जहां बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश से गर्मी से भी खासी राहत मिली। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में विगत कई दिनों से जंगलों में लगी आग व धुएं से लोग खासे परेशान थे, वहीं बारिश से खासी राहत मिली है।

उधर, उत्तरकाशी के पुरोला और मोरी क्षेत्र में देर शाम अंधड़ चला। जिससे ग्राम पंचायत जखोल में तीन मंजिला मकान की छत उड़ गई और भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कंडिया गांव में दो अन्न के भंडार (कोठार) की छत भी उड़ गई। पुरोला नौगांव मोटर मार्ग पर एक पेड़ एक छानी पर गिर गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछार पड़ सकती हैं। इसके साथ ही आगामी तीन और चार मई को पहाड़ों गरज के साथ ओलावृष्टि और मैदानों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img