03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : इस साल लोक सेवा आयोग ने 3040 पदों पर की भर्ती, 3595 का परिणाम हो रहा तैयार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राज्य लोक सेवा आयोग ने इस साल अभी तक 3040 पदों पर अफसरों की भर्तियां की हैं जबकि 3595 का परिणाम तैयार हो रहा है। धामी सरकार ने दावा किया है कि राज्य में जहां 22 साल में 6869 अफसर भर्ती हुए हैं तो वहीं उन्होंने एक साल में ही इनकी संख्या 6635 पर पहुंचा दी।

पहले आयोग सालभर में बमुश्किल आठ से 10 परीक्षाएं आयोजित कर 500 से 1000 अफसरों की भर्ती कर पाता था, लेकिन सरकार का दावा है कि एक साल के कार्यकाल में इसकी रफ्तार पांच से छह गुना बढ़ गई है। आयोग सालभर में 30 परीक्षाएं आयोजित कर 6000 से ज्यादा अफसरों को भर्ती करने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इनमें भर्ती पीसीएस परीक्षा, वन आरक्षी, समीक्षा अधिकारी समेत अन्य का परिणाम शामिल है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त नई भर्ती के अधियाचन (प्रस्ताव) के तहत 5000 से ज्यादा पदों पर मई 2024 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। पीसीएस के रिक्त पदों पर भी इस साल का अधियाचन शासन से मिलना बाकी है। आयोग ने जनवरी से अब तक करीब 293 पदों पर रिक्ति के सापेक्ष 250 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी पूरी की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • आयोग की किस साल कितनी भर्तियां

2010 में 123, 2011 में 771, 2012 में 41, 2013 में 1333, 2014 में 311, 2015 में 27, 2016 में 171, 2017 में 734, 2018 में 365, 2019 में 445, 2020 में 75, 2021 में 105, 2022 में 561, 2023 में अब तक 3040 भर्ती हुई हैं।

आयोग में कई सालों बाद बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने संसाधन, मैन पावर और सिक्योरिटी बढ़ाकर फुल प्रूफ व्यवस्था की है। पहले के मुकाबले इस साल भर्ती परीक्षाएं और परिणाम जारी करने में पांच से चार गुना इजाफा हुआ है। आगे यह प्रक्रिया और तेज होगी।

उत्तराखंड विकास की रफ्तार में अभी युवा प्रदेश है। यहां युवाओं को रोजगार देना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। हमने युवा अफसरों की भर्ती में तेजी ला दी है। पहले राज्य को सालभर में एक हजार अफसर भी नहीं मिलते थे, लेकिन हमारी सरकार अफसरों की भर्ती में तेजी लाई है। अब पांच से छह गुना ज्यादा अफसर भर्ती हो रहे हैं। राज्य में सख्त नकलरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं को समय पर पारदर्शिता के साथ रोजगार मिल रहा है। आगे भी रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img