03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री के इस बयान ने बढ़ाई हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं तेज़

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह कहकर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को नई दिल्ली जा रहे हैं।

चर्चा है कि नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि उनके दिल्ली दौरे का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जब-जब सीएम दिल्ली जाते हैं, कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं जोर पकड़ लेती हैं। लेकिन इस बीच मंत्री जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके।

  • भट्ट को नई टीम तो धामी को दायित्व तय करने हैं

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम बनानी है। प्रदेश सरकार में दायित्वों का आवंटन होना है और मंत्रिमंडल में खाली तीन कुर्सियां भी भरी जानी हैं। इन तीनों मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से संगठन और सरकार के स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय होना है।

मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रवास के बाद जिलों के दौरों पर निकले हैं। अचानक उनके बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ संगठन की नई टीम और दायित्वों की घोषणा की संभावना ने भी जोर पकड़ लिया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Topics

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img