Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : ग्रेडपे डाउनग्रेड करने पर सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों में...

उत्तराखंड : ग्रेडपे डाउनग्रेड करने पर सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों में उबाल

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेड-पे डाउनग्रेड करने पर कर्मचारियों में उबाल है। मंगलवार को सचिवालय संघ ने आम सभा बुलाई है। सभा में सचिवालय से जुड़े दूसरे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। दरअसल, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेडपे डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया था।

इस पर पहले ही दिन से सचिवालय संघ ने आपत्ति जताई थी। धीरे-धीरे यह विरोध दूसरे कर्मचारी वर्ग में भी फैल गया है। सचिवालय संघ ने आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को सुबह 11 बजे परिसर स्थित एटीएम चौक पर आम सभा बुलाई गई है।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आह्वान किया है कि सभी सदस्य इस आम सभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सभी संवर्गीय संघों के शीर्ष पदाधिकारियों से भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और महासचिव प्रमोद कुमार ने भी सचिवालय संघ की आम सभा को समर्थन दिया है।

उन्होंने अपने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वह इस आम सभा में हिस्सा लें। इस सभा से ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर अपना विरोध जताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments