03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर, दुर्गम और खतरनाक रास्तों से होकर ट्रेकर्स का किया रेस्क्यू

Spread the love

एफएनएन, चमोली: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से आगे सतोपंथ ट्रेक मार्ग पर फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन एक ट्रेकर की जान नहीं बचाई जा सकी. जिसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गई. वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्गम और खतरनाक रास्तों से होकर ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया. साथ ही शव को नीचे लेकर आए.

सतोपंथ ट्रेक पर गए थे ट्रेकर: जानकारी के मुताबिक, बीती 3 अक्टूबर को बदरीनाथ थाने से एसडीआरएफ यानी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स को एक सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि वसुधारा से करीब 4 किलोमीटर आगे लक्ष्मीवन क्षेत्र में 4 ट्रेकर फंसे हुए हैं, जिनमें से एक ट्रैकर की तबीयत काफी ज्यादा खराब है. यह स्थान करीब 4000-4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल गया था सतोपंथ: वहीं, सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों और सैटेलाइट फोन के साथ बदरीनाथ से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. बताया जा रहा है कि 12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल सतोपंथ क्षेत्र में गया था. जहां से 6 ट्रेकर पहले ही नीचे माणा गांव आ गए थे. जबकि, बाकी ट्रेकर सतोपंथ क्षेत्र में रुक गए थे.

एसडीआरएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू: इसी बीच एक ट्रेकर की तबीयत खराब हो गई, लेकिन अन्य ट्रेकर उसे नीचे नहीं ला पाए. ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी. जिसके बाद बदरीनाथ पुलिस ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी. जिस पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल सर्च एवं राहत के लिए रवाना हुई.

सतोपंथ क्षेत्र से एक ट्रेकर का शव बरामद: वहीं, दुर्गम मार्ग और अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत कर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां सतोपंथ क्षेत्र से एक ट्रेकर का शव बरामद हुआ. टीम ने शव को स्ट्रेचर के माध्यम से लक्ष्मीवन तक लाया. फिर लक्ष्मीवन से माणा गांव तक सुरक्षित लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया. जबकि, अन्य लोगों का भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

मृतक ट्रेकर का नाम- सुमंता दा पुत्र सुसांता दा, निवासी- बराड्रोन, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल

वासुकी ताल ट्रेक से भी युवक का रेस्क्यू: उधर, केदारनाथ से ऊपर वासुकी ताल ट्रेक से भटके युवक का भी रेस्क्यू किया गया है. हरियाणा का जय प्रकाश नाम का युवक अपने साथियों के साथ वासुकी ताल गया था, जो रास्ता भटक गया. जो देर रात तक वापस नहीं लौटा. जिस पर उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद रात को एसडीआरएफ के जवानों ने उसका सकुशल रेस्क्यू किया.

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img