03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर के सामने घूमता रहा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ग्रामीणों में खौफ

Spread the love

एफएनएन, भवाली : उत्तराखंड में खूंखार जंगली जानवरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण इलाकों में गुलदारों और बाघों के आने से लगातार लोगों की जान को जोखिम है। अब नैनीताल के विख्यात मंदिर के सामने तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। खास बात ये है कि तेंदुआ सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में सोमवार की सुबह-सुबह करीब 4 बजे एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसकी वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गनीमत रही कि मंदिर में कोई उपस्थित नहीं था।

लोगों में भय का माहौल

तेंदुए के मंदिर के पास दिखने से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। क्षेत्रीय अनिल कुमार ने बताया कि मंदिर में तेंदुए के दिखाई देने के बाद सुबह वॉक पर जाने वाले लोगों में डर बन गया है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुंगरसन्ति क्षेत्र में गुलदार की दहशत

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की मुंगरसन्ति रेंज में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुंगरसन्ति के ग्राम बिजोरी में विक्रम सिंह की खच्चर को गुलदार ने निवाला बना लिया। एक सप्ताह पहले ग्राम संगोली में गुलदार ने 15 बकरियों को निवाला बनाया था।

बकरियों को बना चुका है शिकार

जबकि गत दिसंबर माह में मुंगरसन्ति रेंज ग्राम दारसौं में शान्ति प्रसाद थपलियाल की एक दर्जन बकरियां को गुलदार ने बाड़े के अंदर ही शिकार बनाया। रेंज अधिकारी गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि प्रभावित पशुपालक को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर कार्यवाही शुरू की गई है। इसके अलावा क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ाई गई है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img