03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे पर धरासू में लगातार हो रहा भूस्खलन, हर दो-दो घंटे बंद रहेगी आवाजाही

एफएनएन, उत्तरकाशी : पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन यमुनोत्री हाईवे से नीचे गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर भी गिर रहा है। बृहस्पतिवार को एडीएम व सीओ ने हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाये जाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे पर हर दो-दो घंटे यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है।

बीते बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से यहां रातभर हाईवे पर आए मलबा व बोल्डर नहीं हटाए जा सके। बृहस्पतिवार को 18 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे खुला लेकिन यमुनोत्री हाईवे पर दोबारा मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया।

एडीएम तीर्थपाल सिंह व सीओ अनुज कुमार ने हाईवे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाये जाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को हर दो-दो घंटे के लिए रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही भूस्खलन की 24 घंटे निगरानी करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, समन्वयक जय पंवार आदि मौजूद रहे।

इस समय पर बंद और खुलेगा गंगोत्री हाईवे

  • 1 से 3 बजे तक बंद और 3 से 4 बजे तक खुला।
  • 4 से 6 बजे तक बंद और 6 से 7 बजे तक खुला।
  • 7 से 9 बजे तक बंद और 9 से 10 बजे तक खुला।
  • रात्रि दस से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img