03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : हरीश रावत उदलहेड़ी में भरेंगे हुंकार, निकालेंगे भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में की जाने वाले कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से करेंगे। इस यात्रा के लिए कार्यक्रम संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यात्रा शुरू करने से पहले चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसभा भी करेंगे। इसके बाद यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में पहले दिन समाप्त होगी। 23 नवंबर सुबह 11 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर समाप्त होगी।

24 नवंबर को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में संपन्न होगी। 25 नवंबर को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ सपन्न होगी।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री गोपाल नारसन ने बताया कि इस यात्रा में जिले के ज्वलनशील मुद्दों के अलावा कांग्रेस व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार रैली के रूप में होगी। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत विधायक एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

 

 

Hot this week

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img