03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लैंड जिहाद पर उत्‍तराखंड सरकार सख्त, कहा- जारी रहेगी कार्रवाई, जहां भी कब्जा है वहां चलेगा बुलडोजर

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद को लेकर सरकार का रुख सख्त है। जहां भी सरकारी भूमि पर कब्जा है वहां बुलडोजर चलेगा। किसी हालात में यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है।

यूनिफार्म सिविल कोड को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसका ड्राफ्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 30 जून पेश हो जाएगा। जो पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। काशीपुर में पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है।

मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम ने जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की करीब 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं का लोकार्पण भी किया किया।

कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वो यह नहीं देखता कि चुनाव कब है बल्कि यह देखता है कि भारत को परम वैभवशाली बनाने के लिए वह किस प्रकार अपना योगदान दे सकता है। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक संगठन हैं जहां पार्टी के पोस्टर चिपकाने वाला व्यक्ति भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और मुझ जैसा सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्य सेवक बन सकता है।

  • पौराणिक मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धार

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत की नींव रखी जा रही है। ऐसी नींव जिसमें नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऐसी नींव जिसमें हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। ऐसी नींव जिससे भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। ऐसी नींव जिसमें राम मंदिर सहित अन्य पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है।

ऐसी नींव जिसमें हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। ऐसी नींव जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। आज लोग जाति, क्षेत्र, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर केवल विकास के लिए अपना वोट देते हैं। सीएम ने कहा कि अंत्योदय के साथ-साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मंत्र आज देश की मूल प्रेरणा बन चुका है।

हम सदियों से तिरस्कृत किये गये अपने तीर्थ क्षेत्रों को विकसित और आधुनिक बना रहे हैं, वह भूतो न भविष्यति है। यह स्वर्णिम कालखंड भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना के पुनरोत्थान का कालखंड है। धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है।

भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकता है, इसका उदाहरण मैं स्वयं हूं। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश मंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक शिव अरोरा, पूर्व मंत्री अरविन्द पांडेय, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेद्र चौधरी, राम महरोत्रा, मोहन बिष्ट, राहुल पैगिया, रजत सिद्धू आदि उपस्थित थे।

  • पीएम मोदी के विरुद्ध भ्रष्टाचारी एक हो गए

भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट ने कहा कर्नाटक चुनाव में हमारा 35 प्रतिशत वोट कायम रहा है। आज पीएम मोदी के खिलाफ सभी भ्रष्टचार करने वाले एक हो गए हैं। ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम और मेहनत से काम करें। आने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर भाजपा ही पताका लहराएगी।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर दिया जोर सीएम धामी ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस और सरकार की उपलब्धियों को अपने भाषण के केंद्र में रखा। कहा, समान नागरिक आचार संहिता, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, नकल विरोधी कानून बनाने, लैंड जिहाद और गरीबों को तीन निःशुल्क सिलेंडर देने का सरकार का निर्णय हमारी जनहित और मजबूत इच्छा शक्ति का प्रमाण है।

जब बड़े नेताओं को मंच पर नहीं मिली जगह भूमी पूजन कार्यक्रम में काशीपुर, जसपुर व रुद्रपुर के कई पदाधिकारियों व पूर्व विधायकों को मंच पर जगह नहीं मिल सकी। इस दौरान पुलिस सुरक्षा बल और नेताओं में नोकझोंक भी देखने को मिली। जिसके बाद कई नेताओं को डी क्षेत्र से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img