03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम के लिए हुए अब तक 30 लाख से ज्यादा पंजीकरण, बाबा केदार के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन पंजीकरण का आंकड़ा 30 हजार से अधिक पहुंच गया है। इस कारण सरकार को भीड़ नियंत्रण करने के लिए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही है। सरकार ने 15 मई तक नए पंजीकरण पर लगे रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है।

15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 24 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सीमित व्यवस्था है।

वहीं, केदार घाटी में लगातार मौसम खराब होने से बारिश व बर्फबारी हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। हालांकि आफलाइन काउंटर पर यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। जिससे बिना पंजीकरण के आने वाले यात्री चारधामों के दर्शन किए बगैर वापस न लौटे।

  • चारधामों में अब तक आठ लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में आठ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन धामों में दर्शन करने वाले श्रदुधालुओं की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में चारधामों में रोज लगभग 40 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं।

 

  • चारधामों में पंजीकरण की स्थिति
धाम             पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ          1040881
बदरीनाथ           881487
यमुनोत्री             539492
गंगोत्री               489706

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img