Wednesday, April 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड को अयोध्या में मिली जमीन, राम मंदिर के पास बनेगा शानदार...

उत्तराखंड को अयोध्या में मिली जमीन, राम मंदिर के पास बनेगा शानदार सदन, मुख्यमंत्री धामी ने CM योगी को कहा- थैंक्यू

एफएनएन, देहरादून : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के नजदीक ही अब उत्तराखंड सदन का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए पूर्व में आवंटित 4700 वर्गमीटर के भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन को वहां जा रहे हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड के निवासियों को वहां ठहरने की सुविधा देने के दृष्टिगत विशाल अतिथि गृह उत्तराखंड सदन के निर्माण का निर्णय लिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए अयोध्या में श्रीराम मंदिर के समीप चार हजार वर्ग मीटर से अधिक का भूखंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

इसके पश्चात शासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर भूमि चयनित करने के साथ ही इसका साइट प्लान मुख्यमंत्री धामी को सौंपा। पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 4700 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड सरकार को देने पर मुहर लगाई थी। इसके लिए सरकार की ओर से 28.47 करोड़ रुपये की राशि भी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंध कार्यालय में जमा कर दी थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने इससे बड़े भूखंड का आग्रह किया, जिसे उप्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक मुकेश पाल की ओर से उत्तराखंड सरकार को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पूर्व में आवंटित भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया गया है।

यह भूखंड श्रीराम मंदिर के नजदीक ही है। राज्य सरकार इस भूखंड में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराएगी। पत्र के अनुसार सरकार को यह कार्य पांच वर्ष की अवधि के भीतर पूर्ण कराना होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments