03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बैठे रहोगे तो वोट नहीं मिलेंगे”-उत्तराखंड कांग्रेस को शैलजा की दो टूक चेतावनी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी मतभेदों के बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को सख्त और साफ संदेश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि कार्यकर्ता यह सोचकर न बैठें कि जनता खुद कांग्रेस को वोट देगी, बल्कि उन्हें घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियां और कांग्रेस की सक्रियता बतानी होगी। शैलजा ने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने का रास्ता सिर्फ मैदान में उतरकर मेहनत करने से ही निकलेगा।

टिकट वितरण को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए—“टिकट बनते भी हैं और कटते भी हैं”, लेकिन इससे पार्टी के प्रति आस्था कमजोर नहीं होनी चाहिए। वहीं, नाराजगी को लेकर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि “नाराजगी अपनी जगह है, लेकिन पार्टी का काम अपनी जगह है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि परिवार में कोई नाराज है, तो उसे मना लिया जाएगा। शैलजा का यह संदेश साफ तौर पर संगठन के भीतर अनुशासन, सक्रियता और एकजुटता पर जोर देने वाला माना जा रहा है।

केसरी होटल बना सियासी अखाड़ा, लोकेशन कंफ्यूजन से बढ़ी नाराज़गी

दिल्ली से लौटते वक्त कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का केसरी होटल पर ठहराव स्थानीय सियासत में हलचल पैदा कर गया। कार्यकर्ताओं ने यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसमें विधायक तिलक राज और वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल सिंह राजू भी मौजूद रहे। लेकिन इस स्वागत कार्यक्रम के बीच एक छोटी सी चूक ने कांग्रेस के भीतर की हल्की खींचतान को सामने ला दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को जैसे ही शैलजा के केसरी होटल पहुंचने की सूचना मिली, वे रामपुर रोड स्थित केसरी की ओर निकल पड़े।

जबकि शैलजा काशीपुर रोड वाले केसरी होटल में मौजूद थीं। जब तक यशपाल आर्य सही लोकेशन पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस देरी को लेकर उनकी नाराजगी भी सामने आई। उन्होंने साफ कहा कि जब कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं था, तो फिर इस तरह का आयोजन किसने और कैसे कर दिया।

हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर समन्वय की कमी और अंदरूनी असहजता की झलक जरूर दिखा दी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand ने रचा नया इतिहास, पहली बार नेपाल को भेजी गई रेनबो ट्राउट मछली की खेप

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Uttarakhand के मत्स्य पालन क्षेत्र ने...

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...

Topics

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...

Pithoragarh में बड़ा हादसा: पर्यटकों की बोलेरो पर गिरी चट्टान, दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img