03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साउथ कोरिया की जगह इथोपिया में फंसा युवक, किडनैप कर मांगे ₹80 लाख

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. साउथ कोरिया भेजने के नाम पर एक युवक रोहित कुमार को अंतरराष्ट्रीय ठगी और मानव तस्करी के जाल में फंसा दिया गया. मामला अब अपहरण और फिरौती तक पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस रोहित कुमार की वापसी की कोशिश कर रही है.

ये मामला उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र का है. यहां अब्दुल्लानगर के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें बताया है कि उसके भांजे रोहित कुमार को साउथ कोरिया भेजने के नाम पर एक एजेंट हिमांशु शर्मा ने अपने जाल में फंसा लिया.

शिकायत के अनुसार, आरोपी हिमांशु शर्मा ने खुद को एक भरोसेमंद एजेंट बताते हुए युवक रोहित कुमार को कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेश भेजने का दावा किया. इसके लिए कुल 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से 5 लाख 65 हजार रुपये बतौर एडवांस लिए गए. परिवार का आरोप है कि युवक को सीधे साउथ कोरिया भेजने के बजाय उसे पहले बैंकॉक, फिर शारजाह-दुबई और अंत में इथोपिया पहुंचा दिया गया. बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल 2026 को इथोपिया पहुंचने के बाद से ही रोहित कुमार से संपर्क पूरी तरह टूट गया.

परिजनों का कहना है कि उन्हें कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें युवक बंधक अवस्था में दिखाई दे रहा है. तस्वीरों में उसका मुंह बंधा हुआ है और शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं. परिवार का दावा है कि रोहित को इथोपिया में अगवा कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए करीब 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है.

परिवार की ओर से कुछ वाट्सएप कॉल के वीडियो रिलीज किए गए हैं, जिसमें +1(289) कोड के फोन नंबर से कॉल करके रोहित को किडनैप किए जाने की बात कही जा रही है. ऑडियो में फोन करने वाला खुद को खान बाबा कहकर संबोधित कर रहा है. यह भी बता रहा है कि उसने पैसे लेकर किसी दूसरे लड़के को छोड़ दिया है.

यही नहीं, परिवार को वीडियो कॉल पर ही युवक की वीडियो दिखाई गई, जिसमें उसके मुंह पर कपड़ा बंधा है और उसके हाथ बंधे हैं. इसके साथ ही कुछ ऑडियो भी सामने आए हैं जिसमें कथित तौर पर पीड़ित रोहित ‘खान साहब’ के खाते में 12 बजे से पहले पेमेंट देने को कह रहा है.

इस पूरे मामले में परिवार ने परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए और इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. परिवार का कहना है कि आरोपी हिमांशु शर्मा के साथ एक संगठित गिरोह काम कर रहा है. इसमें अभिमन्यु, श्वेता, त्रिलोचन सिंह, मनदीप समेत कई अन्य लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह सभी लोग गदरपुर के गूलरभोज रोड स्थित पपनेजा कॉलोनी के पास इंट्रैको नाम से ऑफिस चलाकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं.

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है. एसएसपी अजय गणपति ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

कबूतरबाजी और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले नेटवर्क को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही रोहित कुमार को सकुशल वापस लाया जाएगा. – अजय गणपति, एसएसपी –

यह घटना न सिर्फ एक परिवार की पीड़ा को दर्शाती है, बल्कि विदेश भेजने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े की भी पोल खोलती है.

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img