03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : महिला होमगार्डों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, सिफारिश पर शासन ने लगाई मुहर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सूबे में अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह ही अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। होमगार्ड विभाग की सिफारिश पर शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। ऐसे में अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कमांडेंट जनरल-होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के होमगार्डों को लगातार पुलिस विभाग की तरह सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा नहीं थी लेकिन हाल ही में आईजी केवल खुराना की ओर से पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह महिला होमगार्डों के लिए भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश की गई थी।

सिफारिश के दौरान बताया गया था कि महिला सिपाही की तरह महिला होमगार्डों का भी आमजन की सुरक्षा और विभाग के अन्य कार्यों में अहम योगदान रहता है। महिला हाेमगार्ड भी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी देती हैं। इस कारण महिला होमगार्डों को भी महिला सिपाही की तरह ही मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए। शासन ने आईजी केवल खुराना की सिफारिश को गंभीरता से लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश प्रदान करने की अनुमति दे दी है।

चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण बागेश्वर के दो बच्चों में मिले, जांच के लिए भेजे सैंपल

सूबे में हैं करीब छह हजार से अधिक होमगार्ड

सूबे में छह हजार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार होमगार्डों को हाईटेक बनाने और पुलिस की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब मातृत्व अवकाश मिलने की अनुमति मिली है तो हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है।

नहीं कटेगा होमगार्ड का वेतन

मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे। शासन की ओर से अन्य विभागों की तरह ही महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश दिए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img