03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : वन दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी, 359 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, जानें कब होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का बाकी रिजल्ट भी जारी कर दिया है। चुने गए 359 नए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को होगी। आयोग सचिव एसएस रावत के मुताबिक, वन दरोगा भर्ती की परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी।

आयोग ने कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष 615 का रिजल्ट जारी करते हुए शारीरिक मापजोख परीक्षा कराने की सूचना जारी की थी। इस सूची में ऐसे चयनित अभ्यर्थी, जिनका 16 से 25 जुलाई 2021 के बीच ऑनलाइन वन दरोगा परीक्षा के आधार पर शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा में क्वालिफाईड पाए गए थे। उन्हें दोबारा इस परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे 256 अभ्यर्थियों के लिए आयोग तीन, चार व सात अगस्त को अभिलेख सत्यापन कर रहा है।

बाकी 359 अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। इससे पहले आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया था, इसी तकनीकी पेच के कारण शारीरिक दक्षता व अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाया था। अब इसका समाधान करते हुए आयोग ने पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है। 

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img