03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : धारचूला में देर रात गांधी चौक की 14 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार देर रात धारचूला मुख्यालय के गांधी चौक की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। पुलिस के गश्ती दल के द्वारा दुकानों में आग लगने की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत, सदर पटवारी चन्द्री चंद मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने किसी तरह कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, इस दौरान 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दुकानों में आग अंदर से लगी है। हो सकता है शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी हो। घटना की जांच की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और सभासद प्रेमावती कुटियाल ने नगर पालिका और प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।

दमकल प्रभारी कृष्ण सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ सेना की 832 लाइट रेजिमेंट के 12 जवानों को भी आग पर काबू करने के लिए बुलाया गया था। जौलजीबी मेले की ड्यूटी में तैनात  दमकल के बड़े वाहन ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

  • इन व्यापारियों को हुआ नुकसान

मंजू थापा कॉस्मेटिक, सलमान बारबर, जाकिर हुसैन फुटवियर, आजम खां कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर, सरफराज रजाई गद्दा, नन्हे मियां सब्जी, असलम सब्जी, मदन सिंह बुदियाल गारमेंट्स, मोहन सब्जी, अनीश बारबर, वाहिद मोबाइल, शहनवाज मोबाइल, छोटे मोबाइल और गुड्डू शर्मा पान भंडार की दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img