03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : उत्तरकाशी के सिलक्यार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन के चलते फंसे 41 श्रमिकों के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान में शामिल ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के श्रमिकों को सम्मानित किया गया। श्रमिकों को शॉल पहनाकर उनको सम्मानित किया गया।

सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से भी सुरंग विशेषज्ञ तथा कर्मचारियों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था। जिसमें ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में काम कर रही मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के नौ अधिकारी व कर्मचारियों ने बड़ी भागीदारी निभाई। कंपनी के यह कर्मचारी जहां सिलक्यारा में वर्टिकल व होरिजेंटल टनल के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे थे, वहीं कुछ कर्मचारियों ने रेस्क्यू के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची मशीनों को चढ़ाने उतरने तथा सिलक्यारा तक पहुंचाने में भागीदारी निभाई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
अहम योगदान के लिए किया गया सम्मानित

शनिवार को ढलवाला में रेल परियोजना की पहली टनल के कार्यस्थल पर मैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें मैक्स इंफ्रा कंपनी के डीजीएम सीबी गौड़ा, फोरमैन विवेक कुंबले, क्रेन ऑपरेटर मदन लाल व सुखदेव, एक्सकैवेटर ऑपरेटर प्रदीप तोमर, हेल्पर प्रदीप भट्ट तथा रेजर गुरुनाम, राकेश व गुरप्रीत शामिल रहे।

टीम का काम काबिले तारीफ है

कंपनी के डीजीएम सीबी गौड़ा ने बताया कि सिलक्यारा टनल हादसे में उनकी पूरी टीम ने जिस शिद्दत से काम किया वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर हम भी लंबी सुरंग का निर्माण कर रहे हैं। जिसमे सुरक्षा के साथ आपसी तालमेल को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का तालमेल आने वाली चुनौतियों में काम आएगा। इस अवसर पर कंपनी की ओर से सभी रेस्क्यू कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img