03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की धुनाई, स्कूटी सवार को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: तीर्थ नगरी के शीशम झाड़ी इलाके में सरे आम ई-रिक्शा चालक और स्कूटी सवार की सड़क पर दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों की भीड़ ने इन दोनों के कपड़े फाड़ दिए, मन नहीं भरा तो सड़क पर गिरा कर पीटा. कारण यही बताया गया है कि मुख्य मार्गों को छोड़कर यह ई-रिक्शा चालक गलियों में सवारी ढो रहे हैं. टोकने पर स्थानीय लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. जिसके कारण इनकी पिटाई कर दी गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सोशल मीडिया में शीशम झाड़ी क्षेत्र का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो बीते रात के वक्त का है, स्ट्रीट लाइट के नीचे जो कुछ भी हुआ उसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया. दो ई-रिक्शा चालकों को स्थानीय लोग चारों ओर से घर कर इस वीडियो में पीट रहे हैं. इन दोनों के कपड़े भी फट गए हैं. दोनों चालक भी वीडियो के मुताबिक आक्रामक नजर आ रहे हैं. अभी किसी पक्ष की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है.

झगड़े का कारण यही बताया जा रहा है कि मुनिकीरेती ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव है. ई-रिक्शा वालों ने कैलाश गेट शीशम झाड़ी, दयानंद आश्रम होते हुए शॉर्टकट रास्ता निकाल लिया है. बता दें यह पूरा क्षेत्र घनी आबादी क्षेत्र है. यहां सड़कों पर बच्चे खेलते हैं. हमेशा लोगों की आमद रहती है. मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया यह मामला संज्ञान में आया है. वीडियो बीती रात का है. इस मामले में एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है. मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी.

पढे़ं-बिना ड्राइवर के दौड़ी पिकअप, मची भगदड़, चीता बाइक हुई क्षतिग्रस्त

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img