Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : डीजीपी ने एसआईटी को दिए समूह घ भर्ती परीक्षा की...

उत्तराखंड : डीजीपी ने एसआईटी को दिए समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच के निर्देश, उच्च न्यायालय ने दिए हैं आदेश

एफएनएन, देहरादून : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नैनीताल उच्च न्यायालय की समूह घ की भर्ती परीक्षा की जांच के संबंध में एसआईटी को निर्देश दिए। शासन ने भर्ती परीक्षा की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया था। इस संबंध में शासन से जारी पत्र पुलिस महानिदेशक को प्राप्त हो गया है।

बता दें कि पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। इसी एसआईटी को समूह घ की भर्ती की जांच दी गई है। एसआईटी में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है।

  • न्यायालय ने दिए हैं जांच कराने के आदेश

उच्च न्यायालय ने ही शासन को जांच कराने के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के महानिबंधक ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा था।

  • तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने कराई थी परीक्षा

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में यह भर्ती परीक्षा कराई थी। उच्च न्यायालय के 37 और विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई इस भर्ती को लेकर सवाल उठे थे और इसमें गड़बड़ी की आशंकाएं जताई गई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments