एफएनएन, देहरादून: उराखंडत्त की राजधानी दून में फूड प्वाइजनिंग से दो दर्जन से अधिक बच्चों की हालत बिगड़ गई। यह मामला आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामियातुस्सलाम अल इस्लामिया में सामने आया है। यहां से 30 छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर दून अस्पताल में लाया गया।
अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नवजोत सिंह ने बताया कि उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर बच्चों को संचालक मुफ्ती रईस कासमी और अनवर आलम समेत अन्य ने बच्चों को भर्ती कराया।










