Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : यूसीसी पर सीएम धामी का बड़ा बयान- विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड : यूसीसी पर सीएम धामी का बड़ा बयान- विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर प्रदेश में करेंगे लागू

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ के विजन और चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता के समक्ष संकल्प रखे गए थे। संकल्प एवं उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।

सीएम धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए बनी कमेटी दो फरवरी को अपना ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी और हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू करेंगे।

ये भी पढ़ें… उत्तराखंड : वन निगम ने कटान किए बिना मांगी निकासी की अनुमति, टौंस में अवैध रूप से कटे 396 पेड़

उत्तराखंड : वन निगम ने कटान किए बिना मांगी निकासी की अनुमति, टौंस में अवैध रूप से कटे 396 पेड़

समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का चौथी बार कार्यकाल बढ़ा है। 27 मई 2022 ने समान नगारिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन को रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। इसके बाद समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया गया। 27 सितंबर 2023 को समिति का चार माह का विस्तार दिया गया। इस दौरान समिति द्वारा सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने की संभावना जताई जा रही थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments