03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : सीएम धामी आज कोटद्वार में, अग्निवीर योजना का करेंगे शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कोटद्वार पहुंच रहे हैं। वे यहां गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए जिला पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। वे हेलीकाप्टर से दोपहर 1:30 बजे ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह पनियाली वन विश्राम गृह पहुंचेंगे। जहां वह भोजन के बाद थोड़ी देर आराम करेंगे। 2:00 बजे वह मॉडल मांटेसरी स्कूल परिसर में अग्निवीर योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने पांडाल के साथ ही सभी व्यवस्था देख रहे अधिकारियों से कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अतिथियों, पत्रकारों और आम नागरिकों की बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दुगड्डा को कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था करने, बरसात का मौसम होने पर पंडाल को वाटर प्रूफ बनाने, मार्गों पर चूना मार्किंग करने और स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए अलग से रूट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार विकास अवस्थी, सीओ जीएल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला कोटद्वार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सात फरवरी को कोटद्वार आए थे। उनके दौरे पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाह टिकी है। यह माना जा रहा है कि वे भाजपा के चुनावी घोषणापत्र से संबंधित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए घोषणाएं कर सकते हैं।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img