03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्‍म, घोषित हुई तारीख, इस दिन आएगा रिजल्‍ट

एफएनएन, हल्‍द्वानी: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। उनकी परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। सोमवार को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई।

  • 259439 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल को खत्म हुई थी। राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 39 केंद्र थे।

एक फरवरी से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य हुआ था। प्रदेश में कापी जांचने के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य में 45 सौ शिक्षक लगे हुए थे।
  • राज्य में बनाए गए थे 30 मूल्यांकन केंद्र

15 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। मूल्यांकन के दौरान परीक्षक द्वारा एक दिन में हाईस्कूल की 40 व इंटर की 30 कापी ही चेक की गई थीं। परीक्षक द्वारा जांची गई आधी कापियों की दोबारा चेकिंग की गई। ताकि परीक्षक के द्वारा की गई गलती को उसी समय ठीक किया जा सके। राज्य में 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।

Hot this week

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img