03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जंगल में घास लेने गई महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने किया हमला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोटद्वार के लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में मंगलवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान रेंज कार्यालय और अल्दावा गांव के बीच तलगांव के पास झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई। जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ झपट पड़ा। हमले के बाद पुष्पा देवी नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिससे पर बाघ वहां से भाग निकला।

बाघ के हमले के बाद महिलाएं घायल पुष्पा देवी को लेकर घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पुष्पा देवी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

डॉ. मोना ने बताया कि हमले में पुष्पा देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए है। रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना मिली थी।

उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। साथ ही घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए टीम भेजी जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जंगल में अकेले आवाजाही न करने की अपील की है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img