03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार परियोजना लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रस्ताव को अगली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। शनिवार को बाल विकास मंत्री ने कैंप कार्यालय में विभाग की बैठक में कहा, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को ऋण आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्वरोजगार से जोड़ने की सीएम ने की थी घोषणा

इससे एकल महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। एकल महिला में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा, एसिड अटैक या परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा, इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की थी। इसके लिए विभाग ने 75 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने की तैयारी की है।

बैठक में नंदा गौरा योजना, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण, खाली पदों के लिए विज्ञप्ति जारी करने सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नंदा गौरा योजना के आवेदन को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए, ताकि इस योजना से संबंधित कोई भी बालिका लाभ से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड के स्कूली छात्र पढ़ेंगे अपनी लोक भाषा, अब गढ़वाली व कुमाऊंनी होंगी पाठ्यक्रम का हिस्सा

स्वरोजगार संबंधित प्रस्ताव किया जा रहा तैयार

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एकल महिलाओं को किस-किस तरह के स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img