03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश के छह जिलों में मिले 30 नए कोरोना संक्रमित, 243 सक्रिय मामले

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर के साथ ही सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर छह जिलों में 30 नए संक्रमित मिले हैं। एक मरीज ठीक हुआ है। सक्रिय मामले 243 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1253 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

इसमें देहरादून जिले में 17, हरिद्वार में सात, नैनीताल व पिथौरागढ़ में दो-दो, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93439 हो गई है। एक संक्रमित मरीज ने कोरोना को मात दी है। अब तक 89606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे प्रदेश में सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 243 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

  • सात दिन में मिले 245 संक्रमित

प्रदेश में मार्च महीने के बाद सात दिन में सबसे अधिक 245 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सैंपल जांच 10 हजार से कम हुई है। साप्ताहिक कोविड जांच के आधार पर संक्रमण दर 2.74 प्रतिशत दर्ज की गई।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img