03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई, नहीं दिया जा रहा पीएफ का लाभ, विशेष जांच अभियान शुरू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश भर के ईंट भट्ठों में काम करने वाले कर्मचारियों को अगर पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा तो भट्ठा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरूआत हरिद्वार जिले के मंगलौर और रुड़की से की गई है।

बीते साल 26 दिसंबर की सुबह रुड़की के मंगलौर में एक ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ईपीएफओ ने जांच शुरू कर दी है कि मृतक मजूदरों के अलावा ईंट भट्ठों में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को पीएफ का लाभ मिल रहा है या नहीं। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया कि दैनिक भत्तों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी पीएफ का लाभ देने का नियम है।

जांच में कई बार सामने आया है कि कंपनी पीएफ का लाभ तो ले रही है, लेकिन वह कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के हक का पैसा हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रहा है। इसी क्रम में ईंट भट्ठों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • कंपनी और कर्मचारी को देना होता है पीएफ

ईपीएफओ के तहत कर्मचारियों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इस खाते में नियोक्ता यानी कंपनी और कर्मचारी दोनों को अपना-अपना हिस्सा (कंट्रीब्यूशन) देना होता है। ऐसे में अगर कंपनी या कर्मचारी इस खाते में योगदान नहीं देता है या फिर देरी करता है तो कुछ शर्त के तहत उन्हें जुर्माना देना पड़ता है।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड : चयन के बाद भी अभिलेख सत्यापन में न आने वाले 156 अभ्यर्थी भर्ती से बाहर, सात दिन का दिया था समय

  • पांच दिन में करना होता है क्लेम का निपटारा

ईपीएफ को डेथ क्लेम का दावा पत्र मिलने के बाद उसका निपटारा पांच दिन के भीतर करना होता है। ईपीएफओ योजना 1952 अधिनियम के पैरा 72 (5) सी के तहत इनका निपटारा किया जाता है। ऐसे में अगर कंपनी की ओर से कर्मचारी को पीएफ का लाभ नहीं दिया गया तो कंपनी पर कार्रवाई होना निश्चित है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img