03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पाॅजिटिव

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। अपील की है कि जो लोग और पत्रकार उनके संपर्क में आए हैं वे खुद ही आइसोलेट हो जाएं। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण मदन कौशिक शनिवार शाम से पांच दिन के लिए आइसोलेट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने जनसमस्याएं सुनने के साथ मायादेवी मंदिर में हवन में हिस्सा लिया था। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर अपने मांग पत्र भी दिए। सूत्रों का कहना है कि मंत्री का एक करीबी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद मंत्री कौशिक ने कहा कि अब वे पांच दिन तक किसी से नही मिलेंगे। मंत्री के आइसोलेट होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। इससे पहले तीन दिन तक आइसोलेट रहने के बाद कैबिनेट मंत्री एक सितंबर को बाहर आए थे।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img