03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में सीएम धामी के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा और धक्का-मुक्की, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: सीएम के विरोध की कोशिश में जुटे यूथ कांग्रेसियों का तिकोनिया में पुलिस के साथ खासा विवाद हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में जमा हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस बुद्ध पार्क में ही रोकने लगी। जिस वजह से धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ता पार्क से बाहर निकल पुलिस की बस पर भी चढ़ गए। जिन्हें पकड़ने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सीएम की आभार रैली होनी है। नकल विरोधी कानून लागू करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से रैली का आयोजन किया गया है। दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच से सरकार बच रही है। नकल विरोधी कानून में तमाम खामियां है। सरकार खुद अपनी तारीफ करवाने में जुटी है।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या देख पुलिस भी अलर्ट नजर आई। सीओ बीएस धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी के अलावा कई थाने के एसओ भी बुलाये गए थे। करीब दस मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। अब सीएम कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही छोड़ा जाएगा।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img