ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे यूपी के ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

एफएनएन, रुड़की (हरिद्वार):  ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे यूपी के शामली जिले के निवासी ट्रैक्टर चालक की शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक का शव ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ मिला है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के करौंदा हाथी निवासी धर्मवीर का बेटा नेत्रपाल (56) अनुबंध पर उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। शनिवार की रात 12 बजे वह पथरी क्षेत्र के फेरूपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहा था।

उत्तरकाशी: ऊपर से भी खोदाई शुरू, बाधा न आई तो श्रमिकों तक पहुंचने में लगेंगे दो दिन

सीने पर लगी मिली गोली

मंगलौर के बिझौली बाईपास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रात में गुजर रहे राहगीरों ने ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
पुलिस ने शव की पड़ताल की तो बायीं तरफ सीने पर गोली लगी मिली। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नेत्रपाल के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img