Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी लोकसभा चुनाव : यूपी में कितने चरण में हो सकते हैं...

यूपी लोकसभा चुनाव : यूपी में कितने चरण में हो सकते हैं चुनाव? निर्वाचन आयोग फिर दोहराएगा इतिहास

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग 16 मार्च 2024, शनिवार को तारीखों का एलान करेगा. इससे पहले सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश में 6-7 चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं. यूपी में साल 2019 के आम चुनाव में सात चरणों में चुनाव संपन्न कराए गए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग एक बार फिर इतिहास दोहरा सकता है. बता दें निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को करेगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक बैठक हुई 

इससे पहले चुनाव आयोग की शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक बैठक हुई जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई. बता दें कि आज ही नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाला.

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना 23 मई को हुई थी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments