Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकोरोना से यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की मौत

कोरोना से यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  अयोध्या दौरा निरस्त किया

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तकनीकि शिक्षा मंत्री कमल रानी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 18 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से कमल रानी लखनऊ पीजीआई में भर्ती थीं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। बता दे कि कोरोना से देश मे अब तक 17 लाख 54000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार तीसरे दिन 54,000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। 24 घंटे के भीतर 852 लोगों की की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 37,403 लोग जान गंवा चुके, सबसे ज्यादा 15,316 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा 9,601 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 9,276 केस आंध्र प्रदेश में सामने आए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments